
लियोनार्डो एक शख्स जिन्हें एक ही विषय नही बल्कि अनेक विषयों का ज्ञान था| ये एक कल्पनाशील व्यक्ति थे| इन्होंने ही प्रसिध्द मोना लिसा का चित्र बनाया था| और साथ ही इन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान दिया था| चित्रकला, मूर्तिकला और वास्तुकला के बारे जितना लियोनार्डो जानता था| शायद ही दुनिया में पैदा हुआ और कोई इन्सान इतना कुछ जानता होगा| लियोनार्डो एक महान दार्शनिक था|
नाम – लियोनार्डो डी सेर पियोरो दा विंची
जन्म – 15 अप्रैल 1452 को
जन्म स्थान – विंची, फ्लोरेंस (इटली)
पिता – पियोरो दा विंची
माता – कैटरीना
भाई-बहन – 12
व्यापार – कला, चित्रकार, विज्ञान और भी कई अन्य विषयों में
रूचि
मृत्यु – 2 मई 1519 को
मृत्यु स्थान – क्लॉस लुसे में,
लियोनार्डो दा विंची के प्रेरक विचार |Leonardo da Vinci quotes in hindi
1.जहाँ मैं सोच रहा था| कि मैं जीना सीख रहा हूँ, वही मैं मरना सीख रहा था|
2.जो आप नही समझते, यदि उसकी प्रशंशा करते है, तो बुरा करते है, लेकिन अगर निंदा करते है, तो और भी बुरा करते है|
2.समय उसके लिए लम्बे समय तक रहता है| जो इसका इस्तेमाल करता है|
3.जैसे एक अच्छी तरह बिताया दिन सुखद नींद लाता है, ठीक उसी प्रकार एक अच्छी तरह बिताया जीवन एक सुखद मौत लेकर आता है|
4.सिर्फ जानकारी होना जरूरी नही है, उसे काम में लाना सीखे| इसी प्रकार से काम करने की शक्ति होना ही काफी नही है, आगे आएं और काम करके दिखाएँ|
5.शिक्षा की जड़ें तो कडवी है, लेकिन फल मीठा होता है|
6.सफलता पाने वाले लोग बैठ-कर चीजों के होने का इंतजार नही करते है, बल्कि वे बाहर जाते है, और चीजों को कर डालते है|
7.कला कभी खत्म नही होती है,उसे तो बस त्याग दिया जाता है|
8.सबसे बड़ी खुशी समझने की खुशी है|
10.शादी साँपों से भरे बैग में इस आशा से हाथ डालना है,कि बैग से मछली निकलेगी|
11.जिस प्रकार लोहे का प्रयोग नही करने से जंग खा जाता है, स्थिरता से पानी से अपनी शुध्दता खो देता है, ठीक उसी प्रकार से निष्क्रियता मस्तिष्क की ताकत को सोख लेता है|
12.जहाँ आत्मा हाथों से काम नही करती है, वहाँ कोई कला नही है|
13.सीखना कभी दिमाग को थकाता नही है|
इसे भी पढ़े:लियोनार्डो द विंची का जीवन
14.वो जो एक दिन में अमीर बनना चाहता है, उसे एक साल में फांसी में लटका दिया जायेगा|
15.अंत की तुलना में शुरुआत में विरोध करना आसान होता है|
16.मैं उनसे प्रेम करता हूँ, जो मुसीबतों में मुस्करा सकें, संकट में शक्ति एकत्रित कर सके, और जो आत्मचिंतन से साहसी बन सकें|
17.जब एक बार आप उड़ने का अनुभव कर लेंगे, तब आप धरती पर हमेशा आसमान से नजरें मिलाते हुए चलेंगे, क्योंकि आप वहाँ पर रहे चुके थे| और वहीँ पर आप वापस लौटने की भी इच्छा करेंगे।
18.भगवान मेहनत के मूल्य पर ही हमें सब चीजें बेचता है|
19.आँसू हमेशा दिल से निकलते है, दिमाग से नही|
इसे भी पढ़े:थॉमस पेन के महान प्रेरणादायी विचार
20.हम ऐसी किसी भी चीज से प्रेम और घृणा नही कर सकते है, जो हमे पहले से ज्ञात न हो|
2 Comments